यह घोषणा करते हुए ATFX को गर्व है कि उनकी ग्लोबल हेड ऑफ़ मार्केटिंग, सुश्री वीम्स चान को वर्ल्ड वीमेन लीडरशिप कांग्रेस (WWLC) ने प्रतिष्ठित “हांगकांग की महिला लीडर्स” अवार्ड से सम्मानित किया है। अवार्ड से ऐसे लीडरों को मान्यता देती है जो विभिन्न टीमों का मार्गदर्शन करते हुए अलग-अलग बाजारों में जटिल प्रोजेटों को मैनेज करके वास्तविक प्रभाव डालते हैं।
अवार्ड, अपनी लीडरशिप यात्रा और ATFX और व्यापक बिजनेस समुदाय के लिए इस मान्यता का क्या मतलब है, इस पर वीम्स ने, अपने विचार शेयर किए हैं।
प्रश्न: “हांगकांग की महिला लीडर्स” अवार्ड मिलने पर बधाई। व्यक्तिगत और प्रोफेशनल स्तर पर इस मान्यता के आपके लिए क्या मायने हैं?
वीम्स चान: अनेक अद्भुत महिला लीडरों के बीच मुझे मान्यता मिलना बेहद सौभाग्यपूर्ण है। मेरे लिए, यह अवार्ड सिर्फ मेरे अपने काम के लिए नहीं है। वास्तव में ATFX में हमारी टीम ने मिलकर जो भी हासिल किया, लगता है यह उसी का उत्सव है। यह इस बात की याद दिलाता है कि अलग-अलग दृष्टिकोणों को ध्यान में रखकर मिलकर काम करते हुए हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
प्रश्न: अपने काम में कौन से लीडरशिप मूल्य आपको सर्वाधिक महत्वपूर्ण लगते हैं, और अब शुरू कर रही महिला लीडरों को आप क्या संदेश देना चाहेंगी?
वीम्स चान: मेरे लिए, लीडरशिप ऐसा वातावरण बनाना है जहां लोग स्वयं को मूल्यवान, सुनने वाला और अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए सशक्त महसूस करें। भाग्यशाली हूं कि मैं वास्तव में सहयोग, लचीलेपन और समावेशिता को महत्व देने वाली टीम के साथ काम करती हूं। ये मूल्य तेजी से बदलती इंडस्ट्री में हमें रचनात्मक और चुस्त रहने और दुनिया भर में हमारे ग्राहकों के लिए बड़े परिणाम देने में सहायक होते हैं। अब शुरु करने वाली महिला लीडरों से मैं कहूंगी कि अपने विजन पर भरोसा रखें, दृढ़ रहें, सही निर्णय लें और ऐसे लोगों का ठोस नेटवर्क बनाएं जो आपको सपोर्ट करें और चुनौती दे। लीडरशिप सिर्फ पदवी नहीं; यह अन्यों को प्रेरित करने, चुनौतियों का मुकाबला करने, सकारात्मक प्रभाव डालने और सदा अपने मूल्यों के प्रति सकारात्मक और विविधता को सपोर्ट करते रहने के बारे में है।
प्रश्न: संस्कृति और ग्लोबल स्तर पर ATFX में अलग-अलग टीमों में लीडरशिप को सपोर्ट करने की भूमिका का आप कैसे वर्णन करेंगी?
वीम्स चान: ATFX में हमारी संस्कृति मिलजुलकर काम करने और अलग-अलग दृष्टिकोणों को सराहने की है। दुनिया भर में फैली टीमों में, एक-दूसरे की पृष्ठभूमि और अनुभवों का सम्मान करते हुए उनसे सीखना महत्वपूर्ण है। हमारी कोशिश संचार को खुला रखने की होती है, जिससे हरेक को अपने विचार और फीडबैक शेयर करने में सहजता हो। ऐसा माहौल हमारे लीडरों को आगे बढ़ने में मदद करते हुए, टीमों में भरोसा बनाता है और हमें चुनौतियों का अधिक असरदार तरीके से मिलकर मुकाबला करने देता है। इसी सपोर्टिव कल्चर से हमें तेज़ी से बदलती इंडस्ट्री में ढलने और सफल होने में आसानी होती है। मैनेजमेंट टीम का भी मैं दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ, क्योंकि उनकी लगातार कमिटमेंट और विज़न से ही हमारे पास इतना मज़बूत और सपोर्टिव कल्चर है।

