ATFX ग्रुप ने, अपने स्ट्रेटजिक विज़न, “भविष्य का स्पेक्ट्रम रोशन करें,” की पुष्टि करते हुए वर्ष 2025 में इसे, पाँच महाद्वीपों और 24 स्थानों पर विकास में बदलने के साहसिक प्रयास किए। ग्रुप ने रिटेल ब्रोकरेज ATFX और इंस्टीट्यूशनल लिक्विडिटी प्रोवाइडर ATFX कनेक्ट ने गवर्नेंस और रिस्क मैनेजमेंट के अंतर्गत संगठित तौर पर ऑपरेट करते हुए, एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और यूरोप में तेज़ी से विस्तार किया। बदलते बाजारों में चुनौतियों का सामना करते हुए, ATFX ग्लोबल ट्रेडिंग की गति निर्धारित कर रहा है।
ATFX ग्रुप के चेयरमैन जो ली ने कहा, “वर्ष 2025 में हमारी प्रगति दुनिया भर में न केवल स्ट्रेटजिक दूरदर्शिता, बल्कि हमारी टीमों का समर्पण भी दर्शाती है।” “ट्रेडरों को हम हर जगह इनोवेशन, विश्वास और बेजोड़ सर्विस से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
ATFX के नेतृत्व में रिटेल ग्रोथ और इनोवेशन
कंबोडिया का SERC लाइसेंस प्राप्त करने और अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख विकास बाजारों में नए कार्यालय खोलने सहित ATFX ने रेगुलेटरी और भौगोलिक विस्तार से अपने भरोसे का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया। प्रोडक्ट इनोवेशन में ATFX का ATFunded के लॉन्च सहित प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग में प्रवेश, वर्ष भर ट्रेडर मैगजीन का प्रकाशन और एक्सेसिबिलिटी में सुधार, वायदे और ट्रेडर की प्रगति बेहतर बनाने के लिए बेहतर AT GO मोबाइल ऐप का रोलआउट शामिल था।
FX, इंडीसीज, कमोडिटीज और अन्य इंस्ट्रूमेंटों की ट्रेडिंग में मजबूती रही, पहली तीन तिमाहियों में 2.34 ट्रिलियन USD से अधिक का तिमाही वॉल्यूम, एग्जीक्यूशन क्वालिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती दर्शाता है। ATFX ने कमर्शियल ग्रोथ सहित, क्षेत्रीय वायदे और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी में निवेश किया, जिनमें स्ट्रेटजिक विकास स्तंभ के रूप में अफ्रीका और लैटिन अमेरिका थे और लगातार आठवें वर्ष ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग कप की सपोर्ट देने जैसी पहल, प्रिंस एडवर्ड के साथ विंडसर कैसल डिनर में सहभागिता और “इनवेस्ट इन पिंक” ब्रेस्ट केंसर जागरूकता अभियान ने समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत की।
ATFX कनेक्ट के माध्यम से इंस्टीट्यूशनल मोमेंटम में मजबूती आई
Q4 2025 में ConnectX ट्रेडिंग इकोसिस्टम और इंस्टीट्यूशनल एज सॉल्यूशन लॉन्च कर ATFX कनेक्ट ने सर्विस-आधारित इंस्टीट्यूशनल प्रोवाइडर के रूप में अपनी भूमिका बढ़ाई। बिजनेस ने प्राइम ब्रोकरेज संबंध गहन किए, क्षेत्रों और एसेट क्लास में लिक्विडिटी एक्सेस का विस्तार किया और फोर्ट्रेस कोर और स्टैंडर्ड चार्टर्ड FX प्राइम ब्रोकरेज के साथ मुख्य पार्टनर्शिप की।
सिक्यूरिटी और ऑपरेशनल लचीलापन संस्थागत विकास के केन्द्र में रहे, जिसमें ATFX कनेक्ट ने 2025 में साइबर एसेंशियल्स प्लस सर्टिफिकेशन पाया। संस्थागत शाखा ने iFX Expo, TradeTech FX USA, और APPMC सिंगापुर जैसे इवेंट्स के माध्यम से अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए, एक्सक्लूसिव राउंडटेबल आयोजित किए और B2B लिक्विडिटी लीडरशिप की पहचान बनाई।
ग्रुप की उपलब्धियां और इंडस्ट्री में पहचान
वर्ष 2025 में, ATFX ग्रुप ने एशिया, अफ्रीका और ग्लोबल बाजारों में 17 प्रमुख इंडस्ट्री अवार्ड जीते, जो रिटेल और संस्थागत सर्विसेस, दोनों में इसकी उत्कृष्टता दर्शाता है। ग्रुप ने फाइनेंस मैग्नेट्स अफ्रीका समिट, iFX एक्सपो और Money एक्सपो सहित प्रमुख इंडस्ट्री कार्यक्रमों में अपनी प्रमुखता बनाए रखी, जिससे अग्रणी प्लेयर के तौर पर ग्लोबल ट्रेडिंग में इसकी स्थिति मजबूत हुई।
2025 की सफलता पर जब भी ATFX ग्रुप सोचता है, तब पाता है कि इन उपलब्धियों ने इसके बिजनेस में गहन एकीकरण, स्मार्ट और अधिक स्केलेबल बुनियादी ढांचे, और निरंतर ग्लोबल विस्तार की ठोस नींव रखी है। ग्रुप क्लाइंट के भरोसे और बड़े पैमाने पर इनोवेशन पर निरंतर ध्यान देने के साथ, ग्लोबल ट्रेडिंग परिदृश्य में अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण और नेतृत्व में आश्वस्त है।

