ATFX Group को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसे FinanceFeeds Awards 2025 में दो प्रमुख सम्मान प्राप्त हुए हैं। ये पुरस्कार रिटेल और इंस्टीट्यूशनल—दोनों ही सेगमेंट्स में ग्रुप के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाते हैं। ATFX को “Broker of the Year” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि ग्रुप के इंस्टीट्यूशनल डिवीजन ATFX Connect को “Outstanding FX Liquidity Provider” का खिताब मिला।
रिटेल बाजारों में मजबूती: ATFX ब्रोकर ऑफ द ईयर नामित
“ब्रोकर ऑफ द ईयर” के रूप में मिली पहचान ATFX की पारदर्शी सर्विस, मजबूत एग्जीक्यूशन और क्लाइंट ट्रेडिंग अनुभव में निरंतर सुधार पर आधारित इसके रिटेल डिवीजन की मजबूती प्रकट करती है। वर्ष 2025 में, ATFX ने ग्लोबल लेवल पर मजबूत गति बनाए रखी, जिसे मजबूत ट्रेडिंग गतिविधि और यूरोप, MENA, APAC, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में बढ़ते बाजार एक्सेस की सपोर्ट मिली। ATFX ने 2025 की पहली तीन तिमाहियों में 2.3479 ट्रिलियन USD से अधिक का कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम हासिल किया, जो इसका महत्वपूर्ण पैमाना और दुनिया भर में बढ़ता क्लाइंट जुड़ाव दर्शाता है।
यह अवार्ड उन्नत ट्रेडिंग तकनीक, ट्रेडर शिक्षा और विश्वसनीय कस्टमर सपोर्ट में ATFX का निरंतर निवेश दर्शाता है। रिटेल ट्रेडिंग इंडस्ट्री में ये मुख्य स्तंभ भरोसेमंद लीडर के रूप में इसकी पोजीशन को मजबूत करते हैं।
संस्थागत उत्कृष्टता: लिक्विडिटी गुणवत्ता के लिए ATFX कनेक्ट को मान्यता मिली
“आउटस्टैंडिंग FX लिक्विडिटी प्रोवाइडर” के रूप में ATFX कनेक्ट की उपलब्धि ग्रुप की संस्थ्तागत सर्विस का बढ़ता प्रभाव दर्शाती है। इस डिवीजन को प्रामाणिक प्राइम ऑफ प्राइम सर्विसेस देने की मान्यता प्राप्त है, जो टियर 1 बैंकों और गैर-बैंक प्रदाताओं से प्राप्त कुशल और गहन लिक्विडिटी सुनिश्चित करती है।
ATFX कनेक्ट ने उन्नत लिक्विडिटी पार्टनर्शिप और चल रहे सर्विस सुधारों के माध्यम से अपनी क्षमताएं मजबूत की हैं। संस्थानों को लचीले, कुशल और पारदर्शी लिक्विडिटी देने में ये प्रयास डिवीजन को सक्षम बनाते हैं।
ATFX ग्रुप के चेयरमैन जो ली ने अवार्ड जीतने पर टिप्पणी करते हुए कहा,
“इन दो सम्मानों को प्राप्त करना हमारी ग्लोबल टीम द्वारा रिटेल और संस्थागत दिशा में हर दिन किए जाने वाले प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है। हमारा लक्ष्य सदा पारदर्शी, नवीन और विश्वास पर आधारित ट्रेडिंग अनुभव देना रहा है। ये उपलब्धियां हमारे क्लाइंटों के हम पर विश्वास और रिटेल एवं संस्थागत, दोनों बाजारों में स्टैंडर्ड बढ़ाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाती है।”
ATFX ग्रुप के लिए माईलस्टोन वर्ष
रिटेल और संस्थागत, दोनों बाजारों में ये दो प्रतिष्ठित अवार्ड ATFX ग्रुप की बढ़ती लीडरशिप और मज़बूत प्रतिबद्धता दिखाते हैं। ग्रुप में जैसे-जैसे सुधार होगा, रेगुलेटरी एक्सीलेंस बनाए रखेगा और शानदार सर्विस क्वालिटी देगा, यह ग्लोबल ग्रोथ और सफलता की निरंतर बेहतर स्थिति में रहेगा।
अपनी उपलब्धियों और भविष्य की महत्वाकांक्षाएं बढ़ाने वाले दुनिया भर के अपने क्लाइंटों, पार्टनरों और समर्पित टीमों का उनके लगातार भरोसे और सपोर्ट के लिए ATFX ग्रुप दिल से धन्यवाद देता है।


