AFA के साथ साझा प्रतिबद्धता से फाइनेंस और स्पोर्ट का भविष्य पुन: परिभाषित करना
महत्वाकांक्षा, अनुशासन और सामूहिक जीत का जश्न मनाने के ऐतिहासिक प्रयास में, अग्रणी ग्लोबल ऑनलाइन ट्रेडिंग CFDs ब्रोकर ATFX ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के साथ रीजनल स्पॉन्सर के रूप में आधिकारिक तौर पर पार्टनरशिप की है। ATFX की थीम “रोड टू गोल्स” पर आधारित, स्पोर्ट और फाइनेंस के एकीकरण से यह पार्टनरशिप तैयारी, सटीकता और लचीलेपन का जश्न मनाती है।
ATFX और AFA के बीच स्ट्रेटजिक तालमेल
प्रोफेशनल फुटबॉल टीमें और सफल ट्रेडर, दोनों स्ट्रेटजी, अनुशासन और सोच-समझकर निर्णय लेने पर आधारित एक जैसी नींव शेयर करते हैं। वर्ल्ड कप निकट आने पर, ATFX गर्व से उत्कृष्टता की इस साझा खोज में AFA के साथ है। तीन वर्ल्ड कप खिताब और डिएगो माराडोना और लियोनेल मेस्सी जैसे दिग्गजों के साथ-साथ रोड्रिगो डी पॉल और एन्ज़ो फर्नांडीज जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की सपोर्ट से, AFA की विरासत दुनिया भर के ट्रेडरों को सशक्त बनाने के ATFX के मिशन के साथ निकटता से जुड़ी है। दोनों संगठन साथ मिलकर, लंबी अवधि की सफलता को सपोर्ट करते हैं।
बुनियाद में शिक्षा है
ATFX’s missionATFX के मिशन की बुनियाद में शिक्षा है। यह पार्टनरशिप ट्रेडिंग सिद्धांतों से फुटबॉल स्ट्रेटजी को मिलाकर, वित्तीय शिक्षा को अधिक आकर्षक और सुलभ बनाती है। जिस प्रकार खिलाड़ी दबाव में ढलते हैं, उसी तरह ट्रेडर बाज़ार की अस्थिरता से निपटना सीखते हैं। शिक्षा को ATFX उसी सहायता के रूप में देखता है जो चुनौतियों से उबरने और अपने लक्ष्यों के निकट पहुंचने में व्यक्तियों की मदद करती है।
ATFX के चेयरमैन जो ली ने कहा, “अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन को हमने पार्टनर के रूप में चुना क्योंकि वे स्ट्रेटजिक अनुशासन और ग्लोबल प्रतिष्ठा के शिखर के प्रतीक हैं।” “शिक्षा के माध्यम से यह सहयोग ग्लोबल विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देता है। फुटबॉल स्ट्रेटजी और बाज़ार नेविगेशन मिलाकर, ATFX सुनिश्चित करता है कि यूजर अपने वित्तीय लक्ष्यों का कभी भी अकेले पीछा न करें।”
AFA के मुख्य वाणिज्यिक और विपणन अधिकारी लिएंड्रो पीटरसन ने कहा, “ATFX के साथ यह नई स्पॉन्सरशिप AFA ब्रांड के निरंतर ग्लोबल विकास में महत्वपूर्ण कदम है।” “2021 से, AFA ने दुनिया भर में कमर्शियल कार्यालयों की स्थापना की है, स्ट्रेटजिक अवसरों को पहचाना है और ग्लोबल कम्युनिटीज़ से गहन संबंध बनाए हैं। 2018 से एशिया और अमेरिका के बाजारों में हमारा विस्तार हमारे स्ट्रेटजिक विज़न का मुख्य स्तंभ रहा है; ATFX को ग्लोबल स्पॉन्सर घोषित करना सफलता के उस रास्ते को आज और भी मज़बूत करता है।
प्रमुख क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी को मजबूत बनाते हुए हमारा मिशन अपने पार्टनरों को असाधारण मूल्य प्रदान करते रहना है। ATFX ने 2026 की इस रोमांचक यात्रा में अर्जेंटीना की नेशनल टीम और हमारे खिलाड़ियों को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना, इसकी हमें प्रसन्नता है। AFA और ATFX मिलकर, दोनों ब्रांडों की तालमेल और ग्लोबल पहुंच को बढ़ाने के अनोखे मार्केटिंग कैंपेन विकसित करेंगे। इस पार्टनरशिप ज़बरदस्त सफलता का हमें पूरा विश्वास है।”
साझा महत्वाकांक्षा पर आधारित पार्टनरशिप
फाइनेंस और स्पोर्ट को मिलाकर ग्लोबल उपलब्धि हासिल करने की दिशा में यह सहयोग माईलस्टोन है। प्रगति और मज़बूती के नए रास्ते बनाने के लिए दोनों संगठन प्रतिबद्ध हैं। इस सफ़र की नवीनतम अपडेट के लिए, मैदान के अंदर और बाहर, ATFX को फ़ॉलो करें।

