जब ऑयल मार्ग अवरूद्ध होते हैं: होर्मुज़ जलडमरूमध्य संकट से ग्‍लोबल बाज़ारों में कैसे बदलाव आ रहा है

ट्रेडरों के लिए मुख्य बातें

  • अब बाज़ार में उतार-चढ़ाव के मुख्य कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य जैसे ऑयल शिपिंग मार्ग हैं
  • पारंपरिक आर्थिक आंकड़ों के मुकाबले कीमतों की प्रतिक्रिया परिवहन जोखिमों और भू-राजनीति पर अधिक होती है
  • सबसे पहले ऑयल और उसके बाद करेंसियों और व्यापक बाज़ारों में हलचल होती है
  • बाधाएं होने पर उतार-चढ़ाव लंबे समय तक बना रहता है
  • मुख्य इंडीकेटरों सहित ट्रेडरों को बाज़ार के एनर्जी मार्गों पर भी ध्‍यान देना चाहिए

ग्‍लोबल बाज़ारों में होर्मुज़ जलडमरूमध्य सर्वाधिक निगरानी वाले मार्गों में से एक बन गया है; दुनिया का लगभग पाँचवाँ हिस्सा ऑयल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) इसी संकरे गलियारे से गुज़रता है। ऑयल कीमतों में हलचल और ग्‍लोबल बाज़ारों में उसके प्रभाव के लिए इस मार्ग से जुड़े जोखिमों में अब मामूली बदलाव पर्याप्‍त है।

वर्ष 1973 के ऑयल प्रतिबंध या वर्ष 2022 में ग्‍लोबल सप्‍लाई में बाधाएं आने पर एनर्जी कीमतों में आई तेज़ी के पिछले ऑयल संकटों से मौजूदा परिस्थिति किस तरह अलग है? इसका कारण केवल सप्‍लाई में आई बाधा नहीं, बल्कि उस पर बाजार की प्रतिक्रिया भी है। पहले, आमतौर पर सप्‍लाई में अचानक रुकावटों के कारण संकट पैदा होते थे, जो समय के साथ समाप्‍त हो जाते थे और कीमतें भी धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लौट आती थीं।

आज, प्रतिक्रिया का अनुमान लगाना अधिक मुश्किल है और यह लंबे समय तक बनी रहती है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य जैसे मुख्य मार्गों से एनर्जी सप्‍लाई बिना रुकावट जारी रहेगी या नहीं, इसकी अनिश्चितता से कीमतें अधिक तेज़ी से प्रतिक्रिया देती हैं और उनमें लंबे समय तक उतार-चढ़ाव रहता है। इससे, बाज़ार की चाल ब्याज दरों जैसे पारंपरिक आंकड़ों के बजाय अब सप्‍लाई श्रृंखलाओं और परिवहन में बाधा डालने वाले भू-राजनीतिक जोखिमों से अधिक प्रभावित होती हैं।

ग्‍लोबल एनर्जी ट्रेड के प्रमुख मार्ग

U.S. Energy Information Administration (EIA), World Oil Transit Chokepoints

स्रोत: अमेरिकी एनर्जी इनफॉर्मेशन एडमिनिस्‍ट्रेशन (EIA)वर्ल्‍ड ऑयल ट्रांसिट चेकप्‍वाईंट्स (2026, 1H25 data)। आंकड़े प्रतिदिन मिलियन बैरल (mb/d) में दर्शाए गए हैं।

ऊपर मानचित्र में दर्शाए अनुसार ग्‍लोबल एनर्जी प्रवाह देखने से बाजार की इन प्रतिक्रियाओं को समझने में मदद मिलती है। विश्व का अधिकांश ऑयल ट्रेड कुछ चुनिंदा संकरे जहाजी मार्गों से होकर गुजरता है जिन्हें चोकप्‍वाईंट (अवरोध बिंदु) कहते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में एनर्जी परिवहन के सीमित व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध होने के कारण ये मार्ग हैं, जो मध्य पूर्वी उत्पादकों को कुछ प्रमुख जहाजी मार्गों के माध्यम से ग्‍लोबल ऑयल आयातकों से जोड़ते हैं।

इन मार्गों में दो सबसे महत्वपूर्ण ग्‍लोबल एनर्जी गलियारे, होर्मुज जलडमरूमध्य और मलक्का जलडमरूमध्य हैं। सामान्य पारगमन मार्गों के बजाय, ये ग्‍लोबल एनर्जी ट्रेड में महत्वपूर्ण चोकप्‍वाईंट के रूप में कार्य करते हैं, जिसमें मलक्का जलडमरूमध्य एशियाई बाजारों के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार है। इन दोनों मार्गों में किसी पर भी जोखिम में मामूली बदलाव से जहाज की लागत और एनर्जी मूल्य निर्धारण तुरंत प्रभावित होता है।

इन मार्गों पर दबाव बढ़ने पर, ट्रेड रुकता नहीं, मगर यह अधिक महंगा और कम कुशल हो जाता है:

  • माल ढुलाई लंबे मार्गों की तरफ मोड़ी जाती है, जिससे यात्रा का समय बढ़ता है
  • माल ढुलाई की क्षमता कम होने पर ईंधन और माल ढुलाई की लागत बढ़ती है
  • उच्च जोखिम होने पर बीमा प्रीमियम बढ़ते हैं
  • डिलीवरी शेड्यूल के अनुमान कम होने पर, अनिश्चितता बढ़ती है

इन समायोजनों से अक्सर अंतर्निहित मुद्रास्फीति होती है, जहां कीमतें बढ़ती मांग की जगह परिवहन और रसद लागत में वृद्धि के कारण बढ़ती हैं। ग्‍लोबल स्तर पर वस्‍तुएं ले जाना चूंकि महंगा हो जाता है, इसलिए इसका प्रभाव एनर्जी से परे भी फैलता है, जिससे कृषि और विनिर्माण सहित सप्‍लाई श्रृंखलाओं में लागत बढ़ती है।

अलग-अलग इलाके कैसे प्रभावित होते हैं

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में बाधाओं का सभी इलाकों में अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

आयात पर अधिक निर्भर अर्थव्यवस्थाएँ

मध्य-पूर्व से आने वाली एनर्जी पर जापान, दक्षिण कोरिया और चीन काफी निर्भर हैं, लेकिन आयात पर निर्भर अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले उनके पास मज़बूत सुरक्षा कवच हैं।

  • जापान के ऑयल का लगभग 95% आयात का लगभग 70% इसी जलडमरूमध्य से आता है; लेकिन उसके पास लगभग 254 दिनों का रिज़र्व है और ऑस्ट्रेलिया से होने वाले आयात सहितLNG की सप्‍लाई के अनेक स्रोत हैं।
  • मध्य-पूर्व से आने वाले क्रूड ऑयल पर दक्षिण कोरिया की काफी निर्भरता है, लेकिन आपातकालीन भंडारण के लिए उसकी व्यवस्थित प्रणाली है।
  • चीन के ऑयल का लगभग 50% हिस्सा खाड़ी देशों से आता है, लेकिन उसके पास दुनिया का सबसे बड़ा स्‍ट्रेटजिक पेट्रोलियम रिज़र्व है।

ये सुरक्षा कवच मामूली बाधाओं का असर कम करते हैं, लेकिन ऑयल की ग्‍लोबल कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को ये पूरी तरह खत्म नहीं कर पाते।

अधिक संवेदनशील अर्थव्यवस्थाएँ

भारत जैसी अर्थव्यवस्थाओं सहित दक्षिण-पूर्व एशिया (जिसमें फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं) और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में, किसी भी रुकावट का प्रभाव महंगाई और करेंसी की कमज़ोरी के रूप में तेज़ी से दिखाई देने लगता है।

  • भारत ऑयल की कीमतों के प्रति काफी संवेदनशील है; ऑयल की कीमत में $10 की बढ़ोतरी पर आमतौर पर उसका आयात-संतुलन बिगड़कर रुपए पर दबाव बढ़ता है।
  • दक्षिण-पूर्व एशिया (फिलीपींस, थाईलैंड, वियतनाम) के पास ईंधन रिज़र्व कम है और सरकार के पास ऐसी बाधाओं का असर झेलने की क्षमता भी सीमित है, जिससे यहाँ महंगाई तेज़ी से फैलती है।
  • अफ्रीका के कुछ हिस्सों में, आयातित भोजन और ईंधन पर अधिक निर्भरता, सीमित राजकोषीय गुंजाइश और बाहरी वित्तपोषण तक कम पहुँच के कारण, वहाँ की अर्थव्यवस्थाएँ और भी असुरक्षित हैं।

मुख्‍य जोखिम तो यह है कि इन बाधाओं का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर कितनी तेज़ी से पड़ता है।

बाज़ार पर असर और ट्रेडिंग के मायने

यह माहौल इस बात को बदलता है कि मुख्य एसेट क्लास कैसे प्रतिक्रिया देते हैं; इसमें एनर्जी से जुड़ी रुकावटें सप्लाई में बाधा के शुरुआती संकेत के तौर पर काम करती हैं। ट्रेडरों के लिए, पहला असर आमतौर पर ऑयल की कीमतों में देखा जाता है, जिसके बाद यह असर करेंसी और बाज़ार के दूसरे बड़े सेक्टरों तक फैलता है।

कमोडिटीज (ऑयल एवं गैस)

  • ब्रेंट क्रूड ऑयल भू-राजनीतिक जोखिमों के प्रति काफी संवेदनशील है; इसकी कीमतें मुख्यतया ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी की अनिश्चितताओं से तय होती हैं।
  • इसी तरह शिपिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की रुकावटों के कारण LNG में भी जोखिम रहता है।

असल में, शिपिंग के रास्ते में खतरे होने या बंद होने पर, ऑयल और गैस की कीमतें अक्सर एकसाथ तेज़ी से बढ़ती हैं—जिसे “दोहरी उछाल” (dual spikes) कहते हैं।

करेंसी बाज़ारों पर बाज़ार का व्यापक प्रभाव

  • अनिश्चितता के दौर में USD आमतौर पर मज़बूत होता है, क्योंकि निवेशक सुरक्षित एसेट का रुख करते हैं।
  • ट्रेड बैलेंस पर आयात की बढ़ती लागत के कारण जापान (JPY) और यूरोज़ोन (EUR) जैसी एनर्जी-आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में कमजोरी आती है।
  • अलग-अलग सेक्टरों में भी बाजार अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं: ऊँची कीमतों और बढ़ती भू-राजनीतिक माँग के कारण एनर्जी, रक्षा और शिपिंग सेक्टर बेहतर प्रदर्शन करते हैं; वहीं, लागत बढ़ने और माँग कम होने के कारण एयरलाइंस, यात्रा और उपभोक्ता सेक्टर पीछे रह जाते हैं।

अस्थायी दौर में न रहकर, बाज़ार में उतार-चढ़ाव अब इसकी स्थायी विशेषता बन गई है। सामान की सप्लाई रास्ते बाधित होने पर, कीमतों में होने वाले बदलाव मुख्य रूप से ब्याज दरों के बजाय लॉजिस्टिक्स और एनर्जी प्रवाह से जुड़ी रुकावटों से तय होते हैं; ऐसे में, बाज़ार के अलग-अलग एसेट क्लास में कीमतों का तेज़ी से पुनर्मूल्यांकन होता है।

demo account hindi

बाज़ार के संभावित परिदृश्य

परिदृश्य 1: स्थिरीकरण

कूटनीतिक प्रगति होने से तनाव कम होता है और शिपिंग मार्ग सामान्य होते हैं:

  • जैसे-जैसे भू-राजनीतिक जोखिम कम होता है, एनर्जी की कीमतें गिरती हैं
  • समय के साथ उतार-चढ़ाव कम होता है

परिवहन संबंधी जोखिम कम होने पर, ब्रेंट की कीमतें लौटती हैं, जबकि नई घटनाओं के प्रति उतार-चढ़ाव प्रभावी रहता है।

🤔

ट्रेडर किन चीज़ों पर ध्‍यान रख सकते हैं

सामान्य स्थिति में, प्रमुख FX युग्‍मों और व्यापक इक्विटी इंडीसीज के स्थिर होने के साथ-साथ, UKOil और USOil जैसे एनर्जी बाज़ारों की ओर ध्‍यान जा सकता है।

परिदृश्य 2: लंबे समय तक बाधा

संस्थागत परिदृश्य अनुसार:

  • ऑयल की कीमतें ऐतिहासिक औसत से ऊपर रहती हैं।
  • महंगाई बनी रहती है और विकास दर का अनुमान कम लगाया जाता है।

परिवहन और बीमा लागतों के कारण कीमतें स्थिर रहती हैं, जबकि मांग पर लगातार दबाव रहता है और अलग-अलग क्षेत्रों में कीमतें समान नहीं होतीं।

बाजार की ये प्रतिक्रियाएं दुनिया भर में सर्वाधिक ट्रेड होने वाली कमोडिटीज में सामान्‍य पैटर्न हैं, जहां भू-राजनीतिक कारकों से प्रभावित सप्‍लाई और मांग के समीकरणों के कारण कीमतों में भारी बदलाव संभव हैं।

🤔

ट्रेडर किन चीज़ों पर ध्‍यान रख सकते हैं

ध्‍यान आमतौर पर एनर्जी (UKOil, USOil), USDJPY जैसे डिफेंसिव FX युग्‍मों, और गोल्‍ड (XAUUSD) जैसी महंगाई-संवेदनशील एसेटों पर रहता है।

परिदृश्य 3: गंभीर तनाव

गहन बाधा के कारण ये हो सकते हैं:

  • ऑयल कीमतों में भारी उछाल और स्‍टॉक इंडीसीज में भारी गिरावट।
  • एनर्जी स्टॉक की समन्वित रिलीज़ और सुरक्षित-निवेश (safe-haven) की मांग।

सप्‍लाई मार्गों में बड़ी बाधा से पूरे बाजार में कीमतों में भारी बदलाव होगा और आपातकालीन रिलीज़ से इस झटके की पूरी तरह से भरपाई करना मुश्किल होगा।

🤔

ट्रेडर किन चीज़ों पर ध्‍यान रख सकते हैं

सुरक्षित-निवेश का प्रवाह अक्सर XAUUSD और USD पर केंद्रित होता है, जबकि US500 जैसी प्रमुख इंडीसीज में उतार-चढ़ाव बढ़ता है।

बाज़ारों के लिए इसका क्या मतलब है?

ग्‍लोबल बाज़ार जोखिम का आकलन अब केवल सप्‍लाई के आधार पर नहीं, बल्कि एनर्जी और वस्तुओं की आवाजाही की विश्वसनीयता के आधार पर कर रहे हैं। अब पहुँच, समय और भू-राजनीतिक स्थिरता पर ध्‍यान केंद्रित हो रहा है और बाधाएं ग्‍लोबल ट्रेड प्रवाह और वित्तीय स्थितियों को प्रभावित कर रही हैं। इसके कारण, झटकों को सहना कठिन और उनसे उबरना धीमा हो रहा है, जिससे अस्थिरता अब अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी बनी हुई है।

बाजार में होने वाली बाधाओं से निपटने में ट्रेडरों की सहायता करना

होर्मुज़ जलडमरूमध्य जैसे प्रमुख एनर्जी मार्गों में बाधाओं के प्रति बाज़ारों की संवेदनशीलता बढ़ने के साथ, ट्रेडरों को ऑयल, करेंसियों और इंडीसीज में कीमतों की तीव्र प्रतिक्रियाएं झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में अस्थिरता और बाज़ार की दिशा समझने के लिए एनर्जी प्रवाह, भू-राजनीतिक घटनाक्रम और मैक्रो रिलीज़ की वास्तविक समय में निगरानी करना अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। ATFX ऑयल, फॉरेक्‍स और ग्‍लोबल इंडीसीज से संबंधित बाज़ार समाचार और विश्लेषण, तकनीकी जानकारी और ट्रेड सहायता के लिए ट्रेडिंग सेंट्रल टूल और ट्रेड जानकारी को मजबूत करने के लिए शैक्षिक संसाधन प्रदान करता है।

Martin Lam (मार्टिन लैम)

मार्टिन लैम ATFX के एशिया पैसिफिक के चीफ एनालिस्ट हैं, और उन्हें ग्लोबल फॉरेक्स और इन्वेस्टमेंट मार्केट में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने डीकिन यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और अर्थशास्‍त्र में डिग्री हासिल की है और प्रमुख FX ब्रोकरेज फर्मों में सीनियर पदों पर काम किया है।
हाल के पोस्ट
अभी ट्रेडिंग शुरू करें!

ट्रेडिंग सीखने के लिए हमारे डेमो अकाउंट को निःशुल्क आज़माएँ। जब आप तैयार हों, तो लाइव अकाउंट पर जाएँ और वास्तविक रूप से ट्रेडिंग शुरू करें।

लोकप्रिय लेख
ATFX

ATFX UK (AT Global Markets (UK) Ltd.) संस्थागत व्यवसाय और पेशेवर निवेशकों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करता है और अपने UK Financial Conduct Authority (FCA) लाइसेंस के तहत खुदरा ग्राहकों को स्वीकार नहीं करता है।

पेशेवर क्लाइंट आवेदनों के लिए, कृपया [email protected] से संपर्क करें।

ATFX

Important Notice

We would like to inform you that, in order to ensure full compliance with the regulations of the Brazilian Securities and Exchange Commission (CVM), the opening of new accounts for individuals residing or domiciled in the Federative Republic of Brazil is currently unavailable.

This measure is necessary to complete the final stages of the technological and operational integration process with our local intermediary partner, Levycam CCTVM Ltda. (CNPJ 50.579.044/0001-96), in accordance with the guidelines set forth in CVM Guidance Opinion No. 33/2005.

As a result, it is not possible to proceed with your account opening request at this time. Once the regulatory and operational integration process is completed, the account opening flow will be enabled, and interested parties will be duly informed.

ATFX is not authorized by the Brazilian Securities and Exchange Commission (CVM) to offer intermediation or distribution services for securities issued abroad to investors residing in the Federative Republic of Brazil. Currently, ATFX does not operate nor actively offer intermediation services in Brazil. By accessing this website, investors declare that they are aware of the applicable legal restrictions and agree that they are operating outside the jurisdiction of the CVM. Investments abroad are not covered by the protection mechanisms existing in Brazil, such as the MRP and the FGC. With the objective of enabling future regularized operations, ATFX has entered into a contract for the provision of foreign intermediation services with the Brazilian brokerage firm Levycam CCTVM (CNPJ 50.579.044/0001-96), as provided for in CVM Guidance Opinion No. 33/2005. However, activities related to local intermediation are still in the pre-operational phase (technological and regulatory integration process). If you have any questions regarding the regulation of your trading accounts, please contact us.

ATFX

🌍 Welcome to ATFX!

To provide you with the best trading experience in Iraq, please visit our localized website:

There, you’ll find all products, services, and contact information tailored specifically for you. Thank you for choosing ATFX!

ATFX

Restrictions on Use

Products and Services on this website https://www.atfx.com/en-ae/ are not suitable
in your country. Such information and materials should not be regarded as or
constitute a distribution, an offer, or a solicitation to buy or sell any investments.
Please visit https://www.atfx.com/en/ to proceed.

ATFX

使用限制

本网站的产品及服务不适合英国居民。网站内部的信息和素材不应被视为分销,要约,买入或卖出任何投资产品。请继续访问 https://www.atfx.com/en/

ATFX

Restrictions on Use

Please note, you may be accessing this page from outside Australia. Products and Services on https://www.atfx.com/en-au/ may not be suitable in your country. The information provided should not be considered as an offer, solicitation, or distribution for any investments.

Restrictions on Use

Products and Services on https://www.atfx.com/en-au/ are not suitable in your country. The information provided should not be considered as an offer, solicitation, or distribution for any investments.

Choose another region to see content specific to your location.

ATFX

Restrictions on Use

ATFX

Restrictions on Use

AT Global Markets (UK) Limited does not offer trading services to retail clients.
If you are a professional client, please visit https://www.atfxconnect.com/