लंबिया के ‘फाइनेंशियल सुपरिटेंडेंस’ से 14 नवंबर, 2025 के रिज़ॉल्यूशन संख्या 2065 के अंतर्गत कोलंबिया में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोलने और चलाने की ATFX को मंज़ूरी मिल गई है। इस स्ट्रेटजिक उपलब्धि से AT Global Markets Intl Ltd नाम से लैटिन अमेरिका (LATAM) में ATFX की मौजूदगी मज़बूत होती है और रेगुलेटरी, पारदर्शिता और निवेशकों की सुरक्षा के उच्चतम स्टैंडर्ड के प्रति इसकी प्रतिबद्धता की फिर पुष्टि करती है।
ATFX लैटिन अमेरिका के प्रमुख एर्गिन एर्डेमिर ने कहा, “कोलंबिया में अपना प्रतिनिधि कार्यालय बनाने की मंज़ूरी मिलना ATFX की लैटिन अमेरिका विकास स्टेटजी में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” “ATFX के लिए कोलंबिया स्ट्रेटजिक बाज़ार है, जिसे इसके बढ़ते वित्तीय इकोसिस्टम, ग्लोबल बाज़ारों तक एक्सेस की बढ़ती माँग और क्षेत्र के आर्थिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की सपोर्ट मिलती है। स्थानीय लेवल पर मौजूदगी हमें ग्राहकों के साथ जुड़ाव को गहन करने और बाज़ार की ज़रूरतों को बेहतर समझने की सुविधा के साथ पारदर्शिता, रेगुलेटरी स्टैंडर्ड और ग्राहकों के भरोसे के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मज़बूत करती है। इससे ATFX के ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप स्थानीय लेवल पर शिक्षा, तकनीक और सविर्सेस देने की हमारी क्षमता भी बढ़ती है।”
ATFX के चेयरमैन जो ली ने कहा, “रेगुलेटरी ईमानदारी और टिकाऊ विकास हमारे ग्लोबल विस्तार स्ट्रेटजी के केंद्र में हैं।” “अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ATFX का विस्तार, पारदर्शिता, मज़बूत गवर्नेंस और निवेशकों की सुरक्षा बनाए रखना हमारे दृष्टिकोण का मूल आधार है। कोलंबिया में हमारा प्रतिनिधि कार्यालय खुलना इस क्षेत्र में सर्विस करने की हमारी क्षमता और मज़बूत करने के साथ हमारे ग्लोबल कामकाज की पहचान ऐसे उच्च मानक बनाए रखती हैं।”
इस मंज़ूरी से, ATFX का प्रतिनिधि कार्यालय कोलंबियाई वित्तीय प्रणाली की निगरानी, ईमानदारी और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदार संस्था कोलंबिया के ‘फाइनेंशियल सुपरिटेंडेंस’ की देखरेख और निगरानी में ऑपरेट करेगा। क्षेत्रीय विस्तार स्ट्रेटजी में कंपनी की यह उपलब्धि महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप मज़बूत रेगुलेटरी ढांचे में कोलंबियाई निवासियों को अपने अधिकृत अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रोडक्टों और सर्विसेस को बढ़ावा देने के साथ इस क्षेत्र के ग्राहकों के लिए स्थानीय बाज़ार की जानकारी और जुड़ाव की पहल तक एक्सेस में भी यह सुधार कर सकेगी।
ATFX का प्रतिनिधि कार्यालय बनने से संभावित ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, क्योंकि उन्हें कॉर्पोरेट गवर्नेंस, रिस्क मैनेजमेंट और पारदर्शिता के ऊंचे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड के अनसार लोकल कॉन्टैक्ट और सपोर्ट उपलब्ध होगा। इस मंज़ूरी से ATFX की उस प्रतिबद्धता को मजबूती मिलती है जिसके अंतर्गत वह अपने ग्लोबल ऑपरेशनों में लगातार रेगुलेटरी स्टैंडर्ड बनाए रखती है।
ग्लोबल लेवल पर अनेक रेगुलेटरी अधिकार-क्षेत्रों के अंतर्गत ऑपरेट करते हुए ATFX के पास इस समय यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, साइप्रस, हांगकांग, UAE और मॉरीशस जैसे प्रमुख इंटरनेशनल फाइनेंशियल मार्केट्स में नौ लाइसेंस और मंज़ूरियां प्राप्त हैं। यह मल्टी-ज्यूरिस्डिक्शनल रेगुलेटरी फ्रेमवर्क कंपनी की मज़बूत कंप्लायंस स्टैंडर्ड और अपने इंटरनेशनल ऑपरेशनों में निवेशकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है।
पने यूज़रों के लिए इनोवेटिव और विश्व-स्तरीय तकनीकी सॉल्यूशन प्रस्तुत करने पर ATFX का ध्यान बना रहेगा, जिससे कोलंबिया के ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट के विकास और उसे बेहतर बनाने में योगदान मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी फाइनेंशियल शिक्षा की उन पहलों को प्रोमोट करने के लिए भी प्रतिबद्ध है जो निवेशकों को मार्केट की अधिक जानकारी और समझ-बूझ से सपोर्ट करने को बढ़ावा देती हैं।
यह मंज़ूरी लैटिन अमेरिका में टिकाऊ प्रगति और इस क्षेत्र में ग्राहकों, स्ट्रैटेजिक पार्टनरों और रेगुलेटरी प्राधिकारियों के साथ लंबे समय तक चलने वाले संबंध बनाने के प्रति ATFX की प्रतिबद्धता भी दर्शाती है।


