ATFX ने AI-संचालित ट्रेडिंग इंटेलिजेंस टूल, AT DeepSight की घोषणा की है जो ट्रेडरों को संभावित ट्रेड सेटअप पहचान कर विशेष एंट्री पॉइंट, एग्जिट टारगेट और रिस्क मैनेजमेंट लेवल बताता है। AT DeepSight रियल-टाइम मार्केट पैटर्न, न्यूज़ सेंटीमेंट और मैक्रोइकोनॉमिक घटनाओं का विश्लेषण कर, ट्रेडरों को जटिल मार्केट डेटा समझने और संभावित ट्रेडिंग अवसरों को पहचानकर अधिक सोच-समझकर फ़ैसले करने में सहायता करता है। यह टूल मार्केट इनसाइट और फ़ैसले करने में मदद की वाली उन्नत क्षमताओं से ATFX के ट्रेडिंग टूल इकोसिस्टम को और बेहतर बनाता है।
मार्केट की स्पष्टता से लेकर ट्रेडिंग एक्शन तक
AT DeepSight केवल यह बताने तक सीमित नहीं है कि मार्केट में क्या हो रहा है, बल्कि यह ट्रेडरों को यह समझने में भी मदद करता है कि कीमतों में बदलाव क्यों हो रहा है और कहाँ अवसर आ सकते हैं। यह टूल ओवरबॉट या ओवरसोल्ड की चरम स्थितियाँ, ट्रेंड का जारी रहना और कंसोलिडेशन ब्रेकआउट सहित टेक्निकल पैटर्न और सेटअप लगातार स्कैन करता है—और फिर स्पष्ट मौकों के रूप में उन्हें दर्शाता है।
मार्केट डेटा को व्यवस्थित संदर्भ में बदलकर, अधिक सोच-समझकर AT DeepSight ट्रेडिंग फ़ैसले करने में मदद करता है। तुरंत सेटअप की तलाश में आप चाहे डे ट्रेडर हों, स्विंग ट्रेडर हों जो अनेक टाइमफ्रेम पैटर्नों पर विश्वास बना रहे हैं, या अपने एंट्री पॉइंट का सही समय तय कर रहे सक्रिय निवेशक हों हैं—AT DeepSight ट्रेडरों को AI-संचालित मार्केट इंटेलिजेंस से युक्त करता है। यह इंटेलिजेंस प्राइस एक्शन को मैक्रो ड्राइवरों, सेंटीमेंट और घटनाओं से मिलाता है।
ATFX के एशिया पैसिफ़िक के मुख्य विश्लेषक मार्टिन लैम ने कहा, “आज के तेज़ी से बदलते मार्केट में, ट्रेडरों का सामना अक्सर जानकारी के भारी प्रवाह से होता है।” “AT DeepSight कीमतों में होने वाले बदलावों को अंतर्निहित मैक्रो और सेंटीमेंट ड्राइवरों से मिलाकर इस जटिलता को व्यवस्थित रूप देने में सहायता करता है। इसका लक्ष्य विश्लेषण की जगह लेना नहीं, बल्कि उसे और बेहतर बनाना है, जिससे ट्रेडर अधिक सोच-समझकर और सही समय पर फ़ैसले कर सकें।“
मार्केट की समझ बेहतर बनाना
AT DeepSight दर्शाता है कि ATFX लगातार ऐसे टूलों से ट्रेडरों को युक्त करने पर ध्यान दे रहा है, जो तेज़ी से बदलते मार्केट में अधिक स्पष्टता और संदर्भ प्रदान करते हैं। करेंसी युग्मों, इंडेक्स और कमोडिटीज़ सहित अनेक तरह के एसेट क्लास पर लागू होने वाला यह टूल, तकनीकी विश्लेषण से मिलकर काम करता है ताकि उभरते मार्केट ट्रेंडों की पहचान अधिक प्रभावी ढंग से की जा सके। अब AT DeepSight ATFX क्लाइंट पोर्टल पर उपलब्ध है, जिससे ATFX के ग्लोबल ट्रेडिंग समुदाय के लिए AI-संचालित ट्रेडिंग इंटेलिजेंस तक एक्सेस आसान हो गई है।
जोखिम अस्वीकरण
AT DeepSight निर्णय में सहायता करने का ट्रेडिंग विश्लेषण टूल है। यह निवेश की सलाह नहीं देता और इसे ट्रेडिंग में सफलता की गारंटी नहीं मानना चाहिए। पिछला प्रदर्शन भविष्य के परिणामों की गारंटी नहीं देता। फॉरेक्स और CFD ट्रेडिंग जोखिमपूर्ण होती है और यह सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं। अपनी निवेशित पूंजी का कुछ हिस्सा या पूरी पूंजी आपको गंवानी पड़ सकती है। ऐसी पूंजी से सट्टा न लगाएं जिसे गंवाने का जोखिम आप न उठा सकें। मार्जिन पर ट्रेडिंग से जुड़े सभी जोखिमों के प्रति जागरूक रहें।


