22-23 सितंबर को ‘फॉरेक्स एक्सपो दुबई 2026’ में ATFX के दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में ‘एलीट स्पॉन्सर’ के रूप में भाग लेते हुए, ATFX को ‘बेस्ट ग्लोबल फॉरेक्स ब्रोकर’ चुना गया। इस कार्यक्रम में ट्रेडर, ब्रोकर और वित्तीय इंडस्ट्री के प्रोफेशल सभी आए जहां ATFX को मार्केट के बारे में अपने विचार शेयर और ग्लोबल फॉरेक्स इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर चर्चा, विशेषकर उन बदलावों पर जो दुबई और पूरे MENA क्षेत्र के लिए अहम हैं, का अवसर मिला।
ATFX MENA के CEO, खालदौन शरायहा ने कहा: “’फॉरेक्स एक्सपो दुबई 2026′ में ‘बेस्ट ग्लोबल फॉरेक्स ब्रोकर’ के रूप में मान्यता ATFX के लिए बड़ी उपलब्धि है। MENA क्षेत्र में यह हमारी टीमों की कड़ी मेहनत का सम्मान है, जहां अपने क्लाइंटों को सपोर्ट और ट्रेडिंग कम्युनिटी से निरंतर जुड़े रहने पर हमने फोकस किया है। इस सम्मान पर हमें गर्व है और भविष्य में भी हम अपने ऐसे प्रयास जारी रखेंगे।”
FX पोर्टफोलियो स्ट्रेटजियों पर ATFX ने अपने विचार शेयर किए
स्पीकर प्रोग्राम के अंतर्गत कार्यक्रम में, ATFX MENA में मार्केट रिसर्च और एनालिसिस के प्रमुख, मोहम्मद शांति ने “2026 के मैक्रो परिवेश के लिए ”डिजाईनिंग करेंसी पेयर्स एंड FX पोर्टफोलियोज” विषय पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की।
बदलती मैक्रो-इकोनॉमिक स्थितियां करेंसी मार्केट कैसे प्रभावित कर सकती हैं और FX पोर्टफोलियो बनाते समय ट्रेडरों को किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए इस सेशन में इन पर चर्चा हुई। मोहम्मद ने तीन मुख्य पहलुओं पर बात की: भिन्न-भिन्न मैक्रो परिवेश समझना, मैक्रो ड्राइवर्स के आधार पर करेंसी पेयर्स चुनना, कोरिलेशन और रिस्क एक्सपोजर देखना और बदलती मार्केट स्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सकने वाले FX पोर्टफोलियो बनाना।
प्रेजेंटेशन में इस बात पर बल दिया गया कि करेंसी को ध्यान में रखते हुए पोर्टफोलियो के अनुसार, अलग-अलग पोजीशनें एक-दूसरे के साथ कैसे काम करती हैं और व्यापक मैक्रो-इकोनॉमिक परिस्थिति में होने वाले बदलाव मार्केट एक्सपोजर कैसे प्रभावित कर सकते हैं।
दुबई के बढ़ते वित्तीय समुदाय कम्युनिटी के साथ जुड़ाव
MENA क्षेत्र में दुबई, बेहद महत्वपूर्ण फाइनेंशियल सेंटर बन गया है। अपनी स्ट्रेटजिक लोकेशन और बढ़ते वित्तीय इकोसिस्टम से, यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अनेक व्यवसायों को आकर्षित कर रहा है। यह विकास ‘फॉरेक्स एक्सपो दुबई 2026’ में भी देखने में आया; दो दिन के इस कार्यक्रम में 23,000 से अधिक लोग शामिल हुए, 270 प्रदर्शकों ने भाग लिया और 150 वक्ताओं ने अपने प्रस्तुत किए।
दुबई में ATFX की बढ़ती मौजूदगी इस क्षेत्र के बढ़ते वित्तीय परिवेश में इसकी व्यापक भूमिका दर्शाती है। जैसे-जैसे दुबई इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, ATFX भी MENA क्षेत्र में अपनी मौजूदगी निरंतर बढ़ा रहा है। ‘बेस्ट ग्लोबल फॉरेक्स ब्रोकर’ के रूप में प्राप्त मान्यता इसकी मौजूदगी और भी मजबूत करती है, जो MENA के विस्तारशील बाजार में ATFX की निरंतर सक्रियता की दिशा में और महत्वपूर्ण कदम है।

