ग्लोबल ट्रेडिंग परिदृश्य में फाइनेंस मैग्नेट्स की वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही की इंटेलिजेंस रिपोर्ट, ATFX की निरंतर मज़बूती और बढ़ते प्रभाव की मुख्य बातों पर प्रकाश डालती है। ATFX का तिमाही में, कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 709.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रहा, जिसने वर्ष में स्थिर विकास, प्रोडक्ट विविधीकरण और दुनिया भर में बढ़ते क्लायंट की सहभागिता का एक और माइलस्टोन बनाया।
2025: फैलाव और नई खोज का वर्ष
ATFX ने वर्ष 2025 की पहली तीन तिमाहियों में, 2,347.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का बढ़ता हुआ ट्रेडिंग वॉल्यूम दर्ज किया, जो कंपनी की उन्नत तकनीक, अपने ग्लोबल फुटप्रिंट का फैलाव और दुनियाभर के ट्रेडरों की एक्सेस बढ़ाने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
ATFX ने वर्ष के दौरान, अपनी बहु-एसेट की ऑफर मज़बूत की और तेज़ निष्पादन, उन्नत चार्टिंग टूलों और इंस्ट्रूमेंटों की व्यापक श्रृंखला से अपने ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म उन्नत किए। त्रैमासिक ट्रेडर पत्रिकाओं, वेबिनारों और AT GO Next-Gen Trading Power जैसे अभियानों सहित शैक्षिक अवसरों ने ट्रेडरों को और भी अधिक सक्रिय और सशक्त बनाया।
फाइनेंस मैग्नेट्स अफ्रीका समिट (FMAS:25) और फॉरेक्स एक्सपो दुबई 2025 जैसे प्रमुख आयोजनों में भाग लेकर ATFX ने क्षेत्रीय स्पांसर के रूप में कार्य करते हुए अफ्रीका और एशिया में भी अपनी उपस्थिति फैलाकर अनेक इंडस्ट्री अवार्ड पाए। ग्लोबल ब्रांड अवार्ड्स में बेस्ट फॉरेक्स MT4 ब्रोकर – एशिया 2025 अवार्ड और अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में भरोसेमंद सर्विसेस के लिए प्रशंसा सहित इंडस्ट्री की मान्यता, ग्लोबल ट्रेडिंग सेक्टर में इसका नेतृत्व दर्शाती है।
तीसरी तिमाही में प्रोडक्ट का प्रदर्शन
- कीमती मेटल: बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के एसेट की ओर रुख करने से वर्षानुवर्ष 15.14% की वृद्धि हुई।
- एनर्जी: कमोडिटी बाजार में बढ़ी गतिविधियों और कीमतों में उतार-चढ़ाव से तिमाही-दर-तिमाही 47.23% की वृद्धि हुई।
- इंडीसीज: ग्लोबल इक्विटी बेंचमार्क में मज़बूत भागीदारी दर्शाते हुए तिमाही-दर-तिमाही 23.51% की वृद्धि हुई।
- शेयर: ATFX के विस्तारित बहु-एसेट इकोसिस्टम और इक्विटी में ट्रेडरों की बढ़ती रुचि दर्शाते हुए, वर्षानुवर्ष 1,318.30% की वृद्धि हुई।
ATFX ग्रुप के चेयरमैन, जो ली ने कहा, ” ATFX के लिए वर्ष 2025, फैलाव, नई खोज और मज़बूत ग्लोबल जुड़ाव की विशेषता का निर्णायक वर्ष रहा है।” उनके अनुसार, “रिकॉर्ड तोड़ ट्रेडिंग वॉल्यूम से लेकर गहन ग्राहक संपर्कों तक, इस वर्ष की प्रत्येक उपलब्धि से ट्रेडरों के सशक्तिकरण और पारदर्शिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। वर्ष 2026 की ओर आत्मविश्वास से बढ़ते हुए हमारा ध्यान सतत विकास पर केंद्रित है।”
ATFX वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में प्रवेश कर रहा है और कंपनी का नई खोज, शिक्षा और सर्विस उत्कृष्टता बनाए रखना जारी है। इसका निरंतर प्रदर्शन और विभिन्न एसेट वर्गों में बढ़ती सहभागिता, ATFX के ग्लोबल लीडर के रूप में पुष्टि करते हुए दुनियाभर के ट्रेडरों को स्थायी मूल्य और अवसर प्रदान करती है।

